scorecardresearch
Advertisement

Top 25 News: उज्जैन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, 5 मिनट में देखिए देश-दुनिया की 25 बड़ी खबरें

आज बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर की पवित्र नदियों में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। उज्जैन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया और भस्म आरती में भक्त शामिल हुए। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर के पास खुदाई के दौरान एक शिवलिंग भी मिला है जिसकी पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उत्तराखंड में खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा में अब तक 4.97 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए हैं। इसके अलावा इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान हो गया है, जिसके लिए 19 मई तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। सूरत के चौरासी टोल प्लाजा पर देश का पहला बैरियर फ्री टोल सिस्टम लॉन्च किया गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी हुई है और दरबार मूव के तहत राजधानी श्रीनगर ले जाई जा रही है। मनोरंजन जगत में माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' और अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं।