scorecardresearch
Advertisement

CNAP Service India: मोबाइल पर Calling Name Presentation लागू, अब दिखेगा Caller का नाम

CNAP Service India | आज से मोबाइल फोन पर कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (Calling Name Presentation) का नियम लागू हो गया है, जिसके तहत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को सभी मोबाइल यूजर्स की स्क्रीन पर कॉलर का नाम दिखाना अनिवार्य होगा. मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 'द लाइब्रेरी' कम्युनिटी हब की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी में किताबों के प्रति रुचि जगाना है. वहीं खेलों में कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को और महिला टीम ने युगांडा को मात दी. इसके अलावा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है. उधर सेनेगल के डायमियाडो में डकार यूथ ओलंपिक का भव्य आगाज हुआ, जिसमें 204 देशों के युवा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.