scorecardresearch

Top News: नवरात्रि का चौथा दिन, माता कूष्मांडा की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

नवरात्रि के चौथे दिन आज देशभर में माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी कूष्मांडा सूर्यमंडल में वास करती हैं और भक्तों को ज्ञान, यश और लंबी आयु प्रदान करती हैं। दिल्ली के कालकाजी, झंडेवाला और छतरपुर मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा में भारी भीड़ उमड़ी। गुजरात के शक्तिपीठ पंचमहल में दोपहर तक डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के चबूतरे पर स्थित शृंगार गौरी के दर्शन हुए, जो साल में सिर्फ एक दिन की अनुमति मिलती है। जयपुर, अलवर और धौलपुर में गड़गौर महोत्सव की धूम रही। राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखी। रांची में सरहुल उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। अयोध्या राम मंदिर परिसर में छह उपमंदिरों पर ध्वजारोहण शुरू हुआ।