scorecardresearch

Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पर देशभर के शक्तिपीठों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

चैत्र नवरात्र के पहले दिन देशभर के मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। राजस्थान के सीकर में लखी मेले की शुरुआत हुई जहां शाकंभरी माता मंदिर और जीण माता दरबार में हजारों भक्तों ने माथा टेका। मेले में 800 पुलिसकर्मियों और 120 CCTV कैमरों की तैनाती की गई। करौली के कैला देवी मंदिर और अलवर के करणी माता मंदिर में भी लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्रयागराज के आलोपी शंकरी मंदिर, मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर, काशी, उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर, हिमाचल के नैना देवी मंदिर, गुजरात के पावागढ़ महाकाली मंदिर समेत पूरे देश में नवरात्र उत्सव की धूम रही। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के साथ मराठी नववर्ष मनाया गया। अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में 150 किलोग्राम के श्रीराम महायंत्र की स्थापना की।