scorecardresearch

Top 25 News: चैत्र नवरात्रि पर देशभर के शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 5 मिनट में देखिए देश-दुनिया की 25 बड़ी खबरें

आज चैत्र नवरात्र का सातवां दिन है और देशभर में माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की उपासना हो रही है। दिल्ली के झंडेवाला मंदिर और छत्तरपुर मंदिर में भक्तों का तांता लगा। गोंडा के माँ बाराही देवी मंदिर में नवरात्र पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। अयोध्या में रामनवमी के मौके पर भक्तों को प्रसाद देने के लिए जूट के खास थैले बनाए गए। प्रशासन ने 27 मार्च की मध्यरात्रि तक भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्शन लागू किया। जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की 48 साल बाद आज से इन्वेंटरी शुरू होगी। आईपीएल में नया नियम लागू हुआ, जिसके तहत दूसरी पारी में 10 ओवर के बाद कप्तान गेंद बदलने की मांग कर सकता है। आरसीबी करीब 17 हज़ार करोड़ में आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनी।