scorecardresearch

Top News: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़, फोन और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधिविधान से खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर में फोन और कैमरा ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और रील बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट कल सुबह 6:15 बजे खुलेंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारधाम यात्रा के चौथे दिन यमुनोत्री और गंगोत्री में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा, प्रयागराज में बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है, जबकि उज्जैन के महाकाल मंदिर में गोरखपुर के सांसद रवि किशन और अभिनेता संजय मिश्रा ने दर्शन किए। नेपाल में भी रातो मच्छिंद्रनाथ रथयात्रा उत्सव की शुरुआत हो गई है।