scorecardresearch

Top News: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ आज केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे और हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट कल सुबह खुलेंगे। दूसरी तरफ, भारतीय वायुसेना ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग का अभ्यास किया, जिसमें सुखोई-30, मिराज 2000, तेजस और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। गुजरात के भुज में भारतीय सेना ने टी-72 टैंकों के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसमें बच्चों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए 'वाटर बेल' की शुरुआत की गई है। इसके अलावा, टेस्ला ने भारत में अपनी छह सीटों वाली कार मॉडल वाई लॉन्च कर दी है। खेल जगत में आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। मनोरंजन की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' ने रिलीज से पहले ही 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।