scorecardresearch

Char Dham Yatra में 6 लाख भक्तों के दर्शन, उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट और पश्चिमी सीमा पर सेना का युद्धाभ्यास

पवित्र चारधाम यात्रा में अब तक छह लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या केदारनाथ पहुंचने वालों की है। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, उत्तर भारत के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में फंसे 30 लोगों का एसडीआरएफ ने सफल रेस्क्यू किया। इसके अलावा, डोडा में बगलीहार डैम के गेट बंद होने से पाकिस्तान की ओर जाने वाला चिनाब नदी का पानी रुक गया है। पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना ने टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ बड़ा सैन्य अभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, दक्षिण कोरिया में अनोखी पावर नैप प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 80 साल के बुजुर्ग ने जीत हासिल की। साथ ही चीन में दुनिया के सबसे विशाल तैरते हुए टरबाइन का उद्घाटन किया गया है।