scorecardresearch

Char Dham Yatra: केदारनाथ के कपाट कल खुलेंगे, जापान अब करेगा हथियारों का निर्यात, अगले महीने यूरोप दौरे पर PM Modi

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है। कल सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खोल दिए जाएंगे। वहीं, 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ मंदिर परिसर में अब फोन और कैमरा ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और रील बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। दूसरी ओर, जापान सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सहयोगी देशों को घातक हथियारों के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड्स और इटली के दौरे पर जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ की 8 साल की गुरनूर ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट जीतकर इतिहास रच दिया है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए रथों का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।