scorecardresearch

Weather Updates: चार धाम यात्रा में उमड़े भक्त, भीषण गर्मी से नोएडा में बदले स्कूल के समय, कश्मीर में बर्फबारी

देशभर में मौसम और आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पूरे जोरों पर है, जहां अब तक लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर चुके हैं. वहीं, देश के कई राज्य भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. दिल्ली-एनसीआर, गुजरात और राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है. गर्मी को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं. दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बर्फबारी हो रही है, जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं. इसके अलावा, बस्ती में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं द्वारा तैयार शुगर फ्री रामजी का पेड़ा अयोध्या भेजा जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.