scorecardresearch

Top News: बद्रीनाथ यात्रा को लेकर तैयारी तेज, बारिश और बर्फबारी के बावजूद नहीं रुका काम, जानिए भक्तों के लिए कैसी हैं व्यवस्थाएं?

नासा का Artemis I मून मिशन इतिहास रचने के बेहद करीब है. मिशन के छठे दिन अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के उस रहस्यमय हिस्से का दीदार करेंगे, जो पृथ्वी से कभी नजर नहीं आता. ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर से इस पर पैनी नजर रखी जा रही है. वहीं, भोपाल में NSG के जवानों ने एंटी-ड्रोन एक्शन और हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के जरिए अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां भी युद्ध स्तर पर जारी हैं, जहां बर्फबारी के बावजूद बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है. अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 300 साल पुरानी रामचरितमानस की हस्तलिखित पांडुलिपि मिली है. खेल जगत में IPL के 19वें सीजन के तहत ईडन गार्डन्स में KKR और PBKS के बीच भिड़ंत होगी, जबकि विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.