Narak Chaturdashi Celebrations: देशभर में छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण ने इसी दिन नरकासुर का वध किया था, वहीं आज यमराज की उपासना भी की जाती है. अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जाएंगे और 2100 ड्रोन के जरिए रामायण के प्रसंग दिखाए जाएंगे. दिल्ली के कनॉट प्लेस में विशाल ड्रोन शो आयोजित हुआ, तो भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने चौकियां सजाकर पर्व मनाया. उज्जैन के गजलक्ष्मी मंदिर और पाटन में नोटों से माता का विशेष श्रृंगार किया गया. फरीदकोट जेल में बंद कैदियों के बनाए उत्पादों की जमकर बिक्री हुई. बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण और कुबेर देव के अभिषेक के साथ विशेष पूजा हुई, वहीं देशभर के बाजारों में धनतेरस और दिवाली की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ी.