scorecardresearch
Advertisement

Top News: दही हांडी की धूम, 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार और गया में 253 सैन्य अधिकारी सेना में शामिल

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. मुंबई, ठाणे और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में गोविंदा टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्ली में दही हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके अलावा गोकुल, मथुरा के बांके बिहारी मंदिर और सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व झांकियां सजाई गईं. शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सम्मानित शिक्षकों से अपने आवास पर संवाद कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की. वहीं बिहार के गया में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद 253 सैन्य अधिकारी सेना में शामिल हुए. इसके साथ ही देश में मौसमी गतिविधियों, गंगा के बढ़ते जलस्तर, खेल और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विकास की खबरें भी प्रमुख रहीं.