scorecardresearch

Top News: मुख्यमंत्री की बच्चों से अपील, दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार और चारधाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

देशभर में आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है. वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के 16वें दिन तक करीब सात लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है, यहां मेट्रो कनेक्टिविटी का 97 किलोमीटर के दायरे में विस्तार होगा, जिसमें सात नए कॉरिडोर और 65 स्टेशन बनेंगे. उधर राजस्थान के नागौर में एक किसान के बेटे ने अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंकर से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. महाराष्ट्र सरकार ने एक क्रांतिकारी की जीवन गाथा को सिलेबस में शामिल करने का फैसला किया है. मनोरंजन जगत की बात करें तो एक भारतीय फिल्म ने दुनियाभर में 1788 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री ने बच्चों के लिए एक पाती लिखकर सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में होने वाले हादसों के प्रति सावधान रहने की अपील की है.