scorecardresearch

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, रोहित शर्मा को पद्मश्री और ममूटी-अलका याज्ञनिक को पद्म भूषण”

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री, जबकि एक्टर मामूट्टी और सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से नवाजा गया। दूसरी तरफ, दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। इधर, चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा भीड़ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रही है। आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं और जम्मू में एनएसजी ने सुरक्षा का मॉकड्रिल किया है। वहीं, देशभर में ज्येष्ठ माह के आठवें और आखिरी बड़े मंगल का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अयोध्या के हनुमानगढ़ी और प्रयागराज समेत कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची महायोग की शुरुआत हो गई है।