scorecardresearch

Weather Updates: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज आंधी, तूफान और झमाझम बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और नौतपा से बड़ी राहत मिली है. कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, तेज हवाओं और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और विजिबिलिटी भी कम हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान सहित 15 राज्यों और पहाड़ी इलाकों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले तीन-चार दिनों तक मौसम सुहाना रहने की संभावना है. इसके साथ ही, 4 जून को केरल तट पर मानसून ने दस्तक दे दी है, जहां भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है.