scorecardresearch

Top News: दिल्ली-NCR और श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली, श्रीनगर और प्रयागराज समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. झमाझम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत में हफ्ते भर बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है.