scorecardresearch

Top News: दिल्ली-UP समेत उत्तर भारत को गर्मी से मिली राहत, देखें अब तक की बड़ी खबरें

उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने 16 जून तक तेज आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा नीम करौली के इस पावन आश्रम की स्थापना दिवस मेले के लिए 1500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।