scorecardresearch
Advertisement

Top News: सोमवार पर सोमनाथ और केदारनाथ में उमड़े भक्त, गणेशोत्सव की तैयारियां तेज

सावन के अंतिम सोमवार पर देश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में सुबह से विशेष शृंगार और दर्शन की व्यवस्था की गई. केदारनाथ धाम में हजारों टन फूलों से भव्य शृंगार हुआ. महाराष्ट्र के अकोला में विशाल कांवड़ यात्रा और पालकी उत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु और नागा साधु शामिल हुए. आगामी गणेश चतुर्थी को लेकर प्रयागराज, राजकोट और दिल्ली में इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. गंगा की मिट्टी और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. बिहार के हाजीपुर, लखीसराय और छपरा में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं. केरल के मुन्नार में 12 साल बाद दुर्लभ नीलकुरिंजी के फूल खिले हैं.