scorecardresearch
Advertisement

Top News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बद्रीनाथ से अयोध्या तक दीपोत्सव की धूम

देशभर में धनतेरस के पावन पर्व के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है. इस मौके पर भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जा रही है. बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण और धनपति कुबेर का 25 क्विंटल फूलों से भव्य अभिषेक किया गया. वहीं सूरत, लखनऊ, जयपुर, प्रयागराज और दिल्ली के सर्राफा व प्रमुख बाजारों में सोने-चांदी के सिक्कों, आभूषणों और सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी हो रही है. रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के तहत सरयू तट पर 30 लाख दीये प्रज्वलित करने और रेत से 50 फीट लंबा श्रीराम दरबार तैयार करने का काम अंतिम चरण में है. इसके अलावा बिहार के मुंगेर में दीपोत्सव, वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में सिक्कों के वितरण और भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन के अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर स्पेसवॉक से जुड़े अहम घटनाक्रम भी सामने आए हैं.