scorecardresearch

Top News: चार धाम यात्रा से पहले रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ धारी देवी मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा प्रयास, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

उत्तराखंड के ऋषिनगर स्थित धारी देवी मंदिर परिसर को चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आधुनिक तकनीक से लगी रंगीन लाइटों और वॉल वॉशर लाइटिंग से मंदिर परिसर शाम ढलते ही बेहद मनमोहक नजर आ रहा है। प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और यादगार अनुभव देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस बीच बदरीनाथ धाम में मौसम ने बदली करवट ली है और नर नारायण समेत कुबेर पर्वत और नीलकंठ पर्वत पर बर्फबारी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को 47 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात दी और किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त के तहत सीधे दो हजार रुपए भेजे। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य बताते हुए कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।