रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रेवेंज का तीन मिनट 24 सेकंड का ट्रेलर आउट हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा, जिसके लिए टिकटों की कीमत 290 से 1400 रुपये तक रखी गई है। मुंबई में शाम 4:45 पर पहला शो शुरू होगा और रात 11:45 पर आखिरी शो होगा। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी शो आयोजित होंगे। राजस्थान के शंभूपुरा में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की आधारशिला आज रखी जाएगी। 1507 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एयरपोर्ट के शिलान्यास में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नाईडू मौजूद रहेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है।