scorecardresearch
Advertisement

Top News: दिव्यास्त्र MK3 की सफल उड़ान, अटल जी को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि और नागपंचमी की तैयारियां

अयोध्या के श्री राम ऑडिटोरियम में 270 भरतनाट्यम कलाकारों ने भव्य प्रस्तुति देकर रामकथा को जीवंत किया. देशभर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हैं. उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में कवि कुमार विश्वास भस्म आरती में शामिल हुए, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भारत के रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए स्वदेशी जेट संचालित 'दिव्यास्त्र MK3' ने पहली सफल परीक्षण उड़ान भरी. यह एआई और ऑटोनोमस तकनीक से लैस है जिसे एक साल से कम समय में तैयार किया गया है. दिल्ली के एम्स और सफदरजंग के पास अटल कैंटीन की शुरुआत हुई, जहां अब मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा. इसके अलावा एचएएल ने प्रचंड हेलीकॉप्टर्स के उत्पादन में तेजी लाने के लिए अदाणी डिफेंस और बीईएमएल के साथ साझेदारी की है.