scorecardresearch
Advertisement

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाकर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- दशकों की लड़ाई के बाद नक्सलवाद पर मिली सफलता

देशभर में रोशनी का पावन पर्व दीपावली धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे और सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपोत्सव मनाया. उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और जवानों ने दशकों की लड़ाई के बाद माओवाद को परास्त किया है. उधर, जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों और अखनूर में एलओसी पर सेना के जवानों ने दीये जलाकर और आतिशबाजी कर त्योहार मनाया. इसके साथ ही जबलपुर, चित्रकूट, कोलकाता, मथुरा-वृंदावन और राजकोट समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ.