scorecardresearch
Advertisement

Diwali Celebrated Across India: जवानों संग मंत्रियों ने मनाई दिवाली, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali Celebrated Across India: देशभर में रोशनी का त्योहार दिवाली धूमधाम से मनाया जा रहा है. कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है. दिवाली पर प्रदोष काल, वृषभ लग्न और बुधादित्य राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और जवानों संग पर्व मनाने का संदेश दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुखना में त्रिशक्ति कोर के जवानों के साथ त्योहार मनाया, जबकि जैसलमेर और अखनूर में सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी के साथ दीप जलाए और आतिशबाजी की. इसके अलावा शेयर बाजार में विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन भी तय किया गया है.