scorecardresearch
Advertisement

Today Top News: Ayodhya Deepotsav में 36 लाख दीयों का रिकॉर्ड, सरहद पर जवानों और देशभर में मनी दिवाली

Diwali Celebrations Across India: देशभर में रोशनी का त्योहार दीपावली श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के 56 घाटों पर 36 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर नया ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. इसके साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में भी एक लाख दीये जलाए गए. इस अवसर पर 2100 स्वदेशी ड्रोन्स का लेजर शो और रामायण प्रसंगों की भव्य प्रस्तुतियां दी गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के बीच दिवाली मनाई और नक्सलवाद से मुक्ति का उल्लेख किया. भारत-पाक सीमा और नियंत्रण रेखा पर तैनात बीएसएफ और सेना के जवानों ने भी दीये जलाकर और आतिशबाजी कर त्योहार मनाया. अमृतसर के सचखंड श्री हरमिंदर साहिब में पावन बंदी छोड़ दिवस की रौनक रही, जबकि जबलपुर, चित्रकूट, कोलकाता, मथुरा-वृंदावन और गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर में भी विशेष दीपोत्सव और पूजा-अर्चना के भव्य आयोजन किए गए.