देशभर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। जयपुर और दिल्ली के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से जगमगा उठे हैं, जहां खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। राम नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के तहत सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप जलाने की तैयारियां तेज हैं। अमरावती में 24 कैरेट सोने की परत वाली स्वर्ण शंख मिठाई चर्चा में है, तो वहीं अलवर का मिल्क केक विदेशों में भी सप्लाई हो रहा है। इसके अलावा त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार स्टेशन पर होल्डिंग स्टे एरिया और विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है। दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा के घाट तैयार किए जा रहे हैं।