scorecardresearch
Advertisement

Top 25 News: दिवाली पर दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, 5 मिनट में देखिए देश-दुनिया की 25 बड़ी खबरें

दिवाली और धनतेरस को लेकर दिल्ली के सदर बाजार और चांदनी चौक समेत प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है. ऊंचे दामों के बावजूद सोने और गहनों की मांग बनी हुई है, वहीं पाली की मिठाइयों और सजावटी सामान की भी भारी बिक्री हो रही है. त्योहार से पहले दिल्ली का लाल किला रोशनी से जगमगा उठा है. उधर, अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों के तहत राम की पैड़ी पर लेजर और लाइट शो का ट्रायल हुआ. इसके अलावा वाराणसी में कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक देश की पहली अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना का काम 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है.