scorecardresearch
Advertisement

Top News: Diwali को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, Pune में Pink Line Metro का उद्घाटन करेंगे PM Modi

Today Top News: दिवाली और धनतेरस को लेकर देशभर के बाजारों में भारी रौनक देखने को मिल रही है. दिल्ली के सदर बाजार से लेकर वाराणसी, मेरठ और जालना तक दुकानों पर सजावटी सामान, मूर्तियां, गहने और पटाखों की जमकर खरीदारी हो रही है. प्रयागराज में गाय के गोबर से बने इको-फ्रेंडली दिए और मूर्तियां तैयार की जा रही हैं, वहीं अयोध्या में कुम्हारों को बड़े पैमाने पर दीयों के ऑर्डर मिले हैं. इसके साथ ही पुरुलिया में छठ पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. उधर पुणे को 21,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिंक लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. वहीं अरब सागर में भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित छुड़ाया है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए हैं और रणथंभौर में नए साल की सफारी के लिए भारी बुकिंग दर्ज की गई है.