scorecardresearch

Top News: चैत्र नवरात्रि का महाअष्टमी आज, शक्ति स्वरूपा मां महागौरी की आराधना से दूर होंगे भक्तों के सभी कष्ट, देखें बड़ी खबरें

दुर्गा अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जा रही है। चार भुजाओं वाली मां महागौरी को नारियल का भोग प्रिय है और अविवाहित कन्याओं के लिए इनकी पूजा फलदायी मानी जाती है। चैत्र नवरात्रि पर देशभर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़। रजरप्पा स्थित मां छिंदमस्तिका मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। कटरा के मां वैष्णो देवी दरबार में प्रतिदिन तीस से चालीस हजार भक्त दर्शन कर रहे हैं। रामनवमी की तैयारियों के तहत अयोध्या में राम सेवक पुरम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ने लगा है। रामनवमी पर भक्ति और आधुनिक विज्ञान का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। रामलला का विशेष अभिषेक होगा और उन्हें सोने का मुकुट तथा हीरा पन्ना जड़ित शृंगार से सजाया जाएगा। पहली बार मंदिर के प्रथम तल पर राजा राम का भव्य राजशाही दरबार सजाया जाएगा। दोपहर बारह बजे सूर्य तिलक मुख्य आकर्षण होगा जब सूर्य की किरणें चार मिनट तक रामलला के मस्तक पर सीधे पड़ेंगी।