चैत्र नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी पर देशभर के मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब। दिल्ली के झंडेवालान, छतरपुर और कालकाजी मंदिर में सुबह से लगीं भक्तों की लंबी कतारें। उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाष्टमी की विशेष आरती उतारी गई। मां महागौरी को समर्पित इस दिन अविवाहित कन्याओं के लिए पूजन को फलदायी माना जाता है। अयोध्या के रामलला मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा। करौली के कैला देवी मंदिर में आठ दिनों में 24 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कटरा के वैष्णो देवी दरबार में भी उमड़ा आस्था का जनसैलाब। दिल्ली के झंडेवालान और आद्या कात्यायनी मंदिर में कन्याओं का पूजन किया गया। अयोध्या में रामनवमी की भव्य तैयारियां शुरू हो गईं। मुरादाबाद, कटक और वडोदरा में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।