दुर्गा अष्टमी पर देशभर में मां महागौरी की पूजा की गई। दिल्ली के झंडेवाला, छतरपुर और कालकाजी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मुरादाबाद में मां काली के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष आरती उतारी गई जहां पूर्व मिस इंडिया ईशा अग्रवाल ने भी पूजा अर्चना की। करौली के कैला देवी मंदिर में आठ दिनों में लगभग 24 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। अयोध्या के राम मंदिर में महाष्टमी पर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की। कटरा के वैष्णो देवी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत, प्रयागराज, लखनऊ और हरिद्वार समेत देशभर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने कन्या पूजन किया और मां का आशीर्वाद लिया।