scorecardresearch
Advertisement

Kedarnath-Yamunotri Dham: भाई दूज पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे दोनों धामों के कपाट

देशभर में विजयादशमी के अवसर पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले सिंदूर खेला और पारंपरिक धुनुची नृत्य का आयोजन किया गया. कोलकाता, आसनसोल, पुरुलिया, दिल्ली और प्रयागराज समेत कई शहरों में महिलाओं ने सिंदूर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक कुल्लू दशहरा उत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. वहीं काशी में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने आगामी एयर शो के लिए अभ्यास किया. राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते और नांदेड़ में होला मोहल्ला व दशहरा धूमधाम से मनाया गया.