GNT Express | देशभर में विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया. पंचकूला में देश के सबसे बड़े 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसमें 60 टन लोहा और 5000 मीटर कपड़ा लगा था. दिल्ली, जयपुर, शिमला, देहरादून, रांची, पटना और लेह सहित विभिन्न शहरों में रावण दहन के भव्य कार्यक्रम हुए. दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया, वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना में रिमोट से पुतला दहन किया. कोलकाता के साल्ट लेक में रामायण थीम पर भव्य ड्रोन शो का आयोजन हुआ. अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कन्या पूजन और भोग समारोह संपन्न हुआ. बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 09:37 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. शिरडी में 108वें साईं पुण्यतिथि उत्सव पर भारी भीड़ उमड़ी. वहीं पैरा एशियन गेम्स में भारत के निषाद कुमार, सिमरन, दीप्ती जीवनजी और प्रणव सूना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए.