तीर्थस्थल द्वारका में तीन मार्च को होली और फूल डोर उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जगत मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह पांच बजे मंगला आरती से कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर दो बजे उत्सव आरती के बाद फूल डोर उत्सव मनाया जाएगा जिसमें भक्त रंग और फूलों के साथ भक्ति उत्सव में शामिल होंगे। फूल डोर उत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब दो हजार पुलिसकर्मी और ड्रोन सिस्टम से पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। अयोध्या में रंगभरी एकादशी के बाद मठ मंदिरों में भक्ति और उल्लास का संगम देखा गया। संत महंत गुलाल और फूलों के साथ भक्ति रस में सराबोर होकर होली खेलते नजर आए।