scorecardresearch
Advertisement

उज्बेकिस्तान के बाद किर्गिस्तान पहुंचे PM मोदी, बिश्केक में भव्य स्वागत; SCO शिखर सम्मेलन पर नजर

दिल्ली के द्वारका स्थित नए इस्कॉन मंदिर में पहली बार जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। गोकुलधाम थीम पर सजाए गए इस मंदिर में भगवान की खास पोशाक तैयार करने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा है। जन्माष्टमी पर मंदिर में भगवान को 5500 से ज्यादा भोग लगाए जाएंगे, जिन्हें श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। इसके अलावा खजूर, कोकोनट और पाम शुगर से तैयार शुगर फ्री प्रसादम और 200 किलो का विशेष केक भी तैयार किया जा रहा है। वहीं अकोला में गणपति बप्पा की 30 फीट ऊंची प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, जबकि खरगोन में भगवान सिद्धनाथ महादेव का भव्य शिव डोला निकाला गया। अंतरराष्ट्रीय खबरों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के दौरे पर पहुंचे जहां बिश्केक एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।