scorecardresearch

Top News: भारत में आपदा प्रबंधन के लिए स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का हुआ सफल परीक्षण, देखें बड़ी खबरें

भारत में मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली यानी स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का देशभर में परीक्षण किया गया। इसके तहत करोड़ों लोगों के मोबाइल फोन पर एक साथ सायरन बजा। इस सिस्टम का मुख्य मकसद आपातकाल की स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट करना है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर भारत में गर्मी से राहत जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा ओडिशा में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में 3 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल सकता है। दूसरी ओर, केरल के इडुक्की स्थित मंगला देवी मंदिर और तमिलनाडु के तिरुवनमलाई में चित्र पूर्णिमा उत्सव की भव्य शुरुआत हुई है। इसके अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोधगया पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती से बढ़कर दुनिया में कोई जगह नहीं हो सकती, क्योंकि यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।