scorecardresearch
Advertisement

Top News: फेस्टिवल सीजन में छा गई रौनक, कारोबारियों के खिले चेहरे, देखें देश-दुनिया की खबरें

देशभर में करवा चौथ, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर बाजारों और रेलवे स्टेशनों पर व्यापक तैयारियां देखने को मिल रही हैं. औरैया, जयपुर और दिल्ली के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम और 15 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. उधर गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता परेड का भव्य आयोजन होगा. साथ ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समीप 12 करोड़ रुपये की लागत से 12 एकड़ में फैला राज्य का पहला रेनफॉरेस्ट प्रोजेक्ट भी तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा चक्रवात के प्रभाव से झारखंड, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विज्ञान और नवाचार सम्मेलन में देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और 'विकसित भारत 2047' के विजन को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ.