अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के भोग और सीता रसोई को FSSAI से 5 साल का लाइसेंस मिल गया है. खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के कड़े निरीक्षण के बाद यह सर्टिफिकेट जारी हुआ है. इसके साथ ही, तमिलनाडु में वैकासी कुडई महोत्सव के अवसर पर मंदिरों में भव्य आयोजन किए गए. उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष भस्म आरती और श्रृंगार किया गया, जिसमें दक्षिण की अभिनेत्री मालविका अविनाश शामिल हुईं. वहीं, 15 जून को उत्तराखंड के नैनीताल स्थित बाबा नीब करौली के कैंची धाम आश्रम के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.