scorecardresearch
Advertisement

Top News: हरतालिका तीज पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, देखें देश-दुनिया की खबरें

देशभर में गणेश उत्सव और हरतालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुंबई में गणेश उत्सव को देखते हुए 14 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रशासन ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संयम बरतने की अपील की है. मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल के गणपति को 703 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बीमा कवर मिला है. वहीं, हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर रही हैं. इसके अलावा अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव और राम मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. मध्य प्रदेश के आगर मालवा में लाडली बहना योजना की किस्त जारी की गई, जबकि जैसलमेर में पैलेस ऑन व्हील्स का शाही स्वागत हुआ. खेल जगत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप खिताब अपने नाम किया.