scorecardresearch
Advertisement

देशभर में गणेश चतुर्थी की रौनक, 43 फीट की विशाल प्रतिमा से 35 हजार महिलाओं के सामूहिक पाठ तक खास आयोजन

देशभर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के राजगढ़ और आगर मालवा में बप्पा का भव्य श्रृंगार किया गया, वहीं महाराष्ट्र के चंद्रपुर में विद्यार्थियों ने बांस से भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई. मुंबई के उपनगर में 43 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की गई, जबकि सूरत में तापी नदी के बीचों-बीच तैरते हुए मंडप में बप्पा की पूजा-अर्चना हुई. काशी में लालबाग के राजा की छह फीट ऊंची रेप्लिका और पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में 35 हजार महिलाओं द्वारा सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ आकर्षण का केंद्र रहा. बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर बप्पा का स्वागत किया और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जहां बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.