scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Chaturthi: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, जूनियर महिला हॉकी एशिया कप जीता भारत, अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी तेज

देशभर में गणेश चतुर्थी और गणेश चौथ मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है. संभल में पांच धर्मों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 66वें गणेश चौथ मेले का शुभारंभ हुआ. हैदराबाद में विकसित भारत 2047 थीम पर रोबोटिक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई, जबकि मुंबई के जीएसबी महागणपति को 703 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर मिला है. खेल जगत में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जूनियर महिला हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया और जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया. वहीं अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव को लेकर सरयू तट और घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसके अलावा लद्दाख मैराथन 2026 का आगाज हुआ और वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कारों का वितरण किया गया.