scorecardresearch
Advertisement

Top News: सूरत से मुंबई तक गणेश उत्सव का उल्लास, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

देशभर में गणेश उत्सव का उल्लास देखने को मिल रहा है. सूरत के महिधरपुरा में मैसूर पैलेस की थीम पर पंडाल सजाया गया, जहां बप्पा का 25 से 30 किलो सोना-चांदी और 2 लाख अमेरिकन डायमंड्स से राजसी श्रृंगार किया गया. भिलाई में तारापीठ मंदिर की थीम पर पर्यावरण-अनुकूल भव्य पंडाल बनाया गया. मुंबई में परेल के राजा को 24 फीट ऊंचे वारकरी स्वरूप में स्थापित किया गया, जबकि पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई पंडाल में वृंदावन के प्रेम मंदिर की 100 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई गई. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन व दीपोत्सव आयोजित हुआ. गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में आरती की. वहीं अयोध्या के सूर्य कुंड मंदिर और केवड़िया में लाखों दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया.