देशभर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. कर्नाटक के बेलगावी, मध्य प्रदेश के छतरपुर और वाराणसी में बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अकोला में पर्यावरण प्रेमी ने आंखों पर पट्टी बांधकर मिट्टी के इको-फ्रेंडली गणपति बनाए और घर पर ही विसर्जन करने की अपील की। जयपुर और मुंबई में मोदक के बाजारों में नई और पारंपरिक किस्मों की भारी मांग देखी जा रही है. वहीं, राजस्थान के सीकर में भादो अमावस्या पर बिंदल कुलदेवी मंदिर में भव्य मेहंदी उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं ने धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला किया. इसके अलावा, शिर्डी साईं बाबा को छत्तीसगढ़ के एक भक्त ने 14 लाख रुपये का सोने का मुकुट अर्पित किया. महाराष्ट्र के परभणी में पोला उत्सव मनाया गया और बिहार के बोधगया में विदेशी श्रद्धालुओं ने 4 हजार दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना की.