देश भर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है. मुंबई के परेल में वारकरी स्वरूप, पुणे के दगडूशेठ हलवाई पंडाल में प्रेम मंदिर की प्रतिकृति और नागपुर व चंद्रपुर में विशेष झांकियां सजाई गई हैं. सूरत में वंदे भारत ट्रेन और प्रकाशम में पेनों से बनी गजानन की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी. वहीं विनायक चतुर्थी के समापन पर तमिलनाडु और कर्नाटक में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ. मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में 17 साल बाद भव्य महाकुंभ अभिषेक संपन्न हुआ. दिल्ली में पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में काशी में गंगा पूजन, ब्लड डोनेशन कैंप, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.