scorecardresearch
Advertisement

Top News: PM नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विशेष आयोजन, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

देशभर में गणेश उत्सव की धूम के बीच कई अनोखे पंडाल और झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में लालबाग के राजा और शिर्डी के साईं बाबा के संगम वाली झांकी सजाई गई, वहीं सूरत में वंदे भारत ट्रेन की थीम पर पंडाल तैयार किया गया. आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में पेनों से 42 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा बनाई गई और अकोला में चार धाम यात्रा का प्रतीकात्मक स्वरूप तैयार किया गया. तमिलनाडु और कर्नाटक में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में विविध धार्मिक और सामाजिक आयोजन किए जा रहे हैं. काशी में बटुक ब्राह्मणों द्वारा मां गंगा का अभिषेक किया गया, गुजरात के विश्व उमिया धाम में महाआरती आयोजित हुई, और ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने रेत से आकर्षक कलाकृति बनाकर शुभकामनाएं दीं.