scorecardresearch
Advertisement

Top News: मोतिहारी से पुणे तक गणेश उत्सव की धूम, देखें देश-दुनिया की खबरें

देशभर में गणेश उत्सव का उल्लास देखने को मिल रहा है. मोतिहारी के गुदरी बाजार में कोलकाता की थीम पर 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई, जबकि ऐतिहासिक पंच मंदिर में लेजर लाइट शो और भव्य आरती का आयोजन हुआ. सूरत के रांदेर में भगवान गणेश के पंडाल के जरिए अंगदान और ग्रीन कॉरिडोर को लेकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया. वहीं, मैधरपुरा में हॉरर थीम पर पंडाल सजाया गया. पुणे के श्रीमंत भाऊ साहब रंगारी गणपति पंडाल में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दर्शन किए और दगडूशेठ हलवाई पंडाल में 251 किलो का मोदक अर्पित किया गया. तेलंगाना के पलवन में करोड़ों रुपये के नोटों से बप्पा का शृंगार हुआ. इसके अलावा अमरावती में बद्रीनाथ धाम की थीम पर पंडाल बना. बुलेटिन में दिल्ली में राधा अष्टमी पर नौका उत्सव, शारदा दिवस, यूपी में सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरण और छात्रसंघ चुनाव नतीजों का भी उल्लेख किया गया.