scorecardresearch
Advertisement

देशभर में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत, PM मोदी का युवाओं से संवाद और BRICS की तैयारी | Ganesh Utsav |

देशभर में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत के साथ श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है. अकोला में 30 फीट ऊंचे चिंतामणि गणपति का भव्य स्वागत हुआ. वहीं वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं और Gen Z से संवाद किया और 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. अयोध्या में CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. जोधपुर में भारत-जापान वायुसेनाओं का युद्धाभ्यास 'वीर गर्जन 2026' जारी है, जबकि दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NSG और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त मॉकड्रिल की. बिहार और मालदा में बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है.