scorecardresearch
Advertisement

गणेश उत्सव पर भव्य पंडालों में उमड़ी भीड़, यूपी में भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत | GNT

गणेश उत्सव के दसवें दिन देशभर के पंडालों में विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना जारी है. मुंबई के लालबाग के राजा, चंदनवाड़ी और गिरगांव के राजा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अमरेली में भारतीय और अमेरिकी मुद्रा से बप्पा का श्रृंगार किया गया, जबकि अकोला के पंडाल में 80 के दशक की ग्रामीण कक्षा की झांकी सजाई गई. सूरत में कल्पवृक्ष थीम पर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया. मध्य प्रदेश के खिलचीपुर और उदयपुरा में जलझुलनी ग्यारस पर भगवान के विमान निकाले गए. इसके अलावा, गाजियाबाद में बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के पेट्रोल-डीजल पर रोक की तैयारी है और दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए पिंक फोर्स गठित होगी. उत्तर प्रदेश के चार शहरों में भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना पोर्टल की शुरुआत की गई है.