scorecardresearch
Advertisement

Top News: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, जयकारों से गूंजे पंडाल, देखें बड़ी खबरें

देशभर में गणेश उत्सव की भव्य रौनक देखने को मिल रही है. मोतिहारी, सूरत, पुणे, दिल्ली और अमरावती में अनोखी थीम पर सजे पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. सूरत में अंगदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, वहीं दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में विशेष बोट फेस्टिवल के साथ राधा अष्टमी मनाई गई. राजनीतिक और प्रशासनिक मोर्चे पर, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटकर 1 लाख सरकारी भर्तियों के अभियान की शुरुआत की. पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है. खेल जगत में मोहम्मद सिराज को हैदराबाद रणजी टीम की कमान सौंपी गई है और मोहन बागान ने 31वीं बार कोलकाता फुटबॉल लीग का खिताब अपने नाम किया है.